लखनऊ। प्रदेश का तापमान 10 डिग्री के नीते लुढ़क गया हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान 12.3 और न्यूनतम 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा में 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। बनारस में तो सर्दी ने 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के मुताबिक 2-3 जनवरी को लखनऊ में बारिश की संभावना है। सर्दी का कहर लगातार जारी है। सोमवार को सर्दी की चपेट में आकर बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के कई जिलों में 36 लोगों की मौत हो गई। कानपुर जिले में 16 और कन्नौज में 6 मौतें हुईं है। कई जिलों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। कानपुर और औरैया में न्यूनतम पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तो कन्नौज व इटावा में पारा 2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा। पहली जनवरी को बारिश की संभावना है। कानपुर में अधिकतम तापमान भी लुढ़ककर 9.6 पहुंच गया है। ताज नगरी आगरा में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से छह डिग्री नीचे चला गया। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से 13 डिग्री नीचे 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वाराणसी समेत पूर्वांचल के दस जिलों में भीषण ठंड से सोमवार को 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं कोहरे का असर ट्रेन और विमान सेवा पर भी पड़ा। वाराणसी से चार विमानों की उड़ान प्रभावित हुई।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि कश्मीर से लेकर उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी है। इन पहाड़ियों को छूती हुई मैदानों में पहुंच रही पछुआ गलन व कंपकंपी बढ़ा रही है। पश्चिमी विक्षोभ शीतलहर व कोहरा और बढ़ाएगा।
Post a comment
Please do not enter any Spam Link in the Comments box.