जालौन। नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नही ले रहा है। जालौन में इस कानून के विरोध में अभी भी लोगों स्वर फूट रहे हैं। आज मुख्यालय उरई में इस कानून के विरोध ने ज्यादातर हिस्सेदारी महिलाओं की थी। कानून का विरोध करतीं हुईं महिलाएं एक मजार पर एकत्रित हुईं जहां वह धरने पर बैठ गईं। हाथों में तख्तियां लिए महिलाएं इस कानून का विरोध कर रहीं थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को धरना देने से मना किया तो पुलिस व महिलाओं के बीच झड़प भी हो गई। पुलिस ने तीखे अंदाज में समझाबुझाकर धरना बन्द कराया। वही दो लोगो को एहतियात के तौर पर हिरासत में भी लिया गया है। दरअसल, मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के बजरिया इलाके का है। जहां नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में वर्ग विशेष की महिलाएं दर्जनों की संख्या में एक मजार पर एकत्रित हुई। जहां सभी महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए धरने पर बैठ गईं। मामले की सूचना पर जिला प्रसाशन समेत पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धरना दे रहीं महिलाओं को धरने की परमीशन न होंने का हवाला देते हुए धरना बन्द करने के लिए कहा। जिसके बाद पुलिस व महिलाओं में झड़प भी होने लगी। हालांकि पुलिस के सख्त तेवरों के चलते धरना दे रहीं महिलाओं को धरना समाप्त करना पड़ा। वही पुलिस ने एहतियात के तौर पर दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।
Post a comment
Please do not enter any Spam Link in the Comments box.