एक साल से पाल रही किसी और का बच्चा, ऐसे खुला राज
कन्नौज। बेटे की चाह में एक महिला ने दूसरे का बच्चा हड़प लिया ओर उसकी एक साल से परवरिश कर रही थी। वही महिला के रिश्तेदारों ने इस राज को सबके सामने खोला है। पुलिस ने चार साल के बच्चे को ढूंढ कर जिला बाल संरक्षण इकाई को लिखित में जानकारी दी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि एक गांव निवासी महिला करीब एक साल पहले शिवराजपुर रेलवे स्टेशन पर भटक रहे तीन साल के बच्चे को अपने साथ ले आई। महिला का कहना है कि बच्चे की असली मां का मानसिक संतुलन खराब है। वह बच्चे की अपनी संतान की तरह परवरिश कर रही थी। सोमवार को सूचना के आधार पर एसएसआई सोबरन सिंह ने बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चा महिला आरक्षी अर्चना की देखरेख में है। बच्चे के असली माता-पिता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Post a comment
Please do not enter any Spam Link in the Comments box.