रतलाम के जावरा में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। 33 वर्षीय दुल्हन ब्यूटी पार्लर में मेकअप के लिए तैयार होने गई थी। तभी प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर में घुस कर हत्या कर दी। प्रेमी अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से आया था। दुल्हन का पागल प्रेमी रतलाम जाटों के वास का रहने वाला था। उसने अपने एक साथी पवन पाँचाल के साथ मिलकर दुल्हन की हत्या की घटना को अंजाम दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस मौके पर पहुंची ओर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वही, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश में जुटी गई है।
दरअसल बता दे कि दुल्हन सोनू ओर दूल्हा गौरव की शादी जावरा के कंचन रिसोर्ट में होनी थी। दुल्हन सोनू का यह दूसरा विवाह था। दुल्हन सोनू यादव की पहली शादी उज्जैन में हुई थी। पहली शादी 4 से 6 माह से ज्यादा समय तक चली नहीं, तो दोनों का तलाक हो गया। दुल्हन का प्रेमी के साथ करीब 3 वर्षो से संबंध था। वही, दुल्हन ब्यूटी पार्लर में अपनी बहन के साथ आई थी। जहां प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।
Post a comment
Please do not enter any Spam Link in the Comments box.