मेरठ। जनपद में 3 महीने से लापता मां-बेटी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मां-बेटी के शवों को बरामद करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्यारोपी शमशाद पुलिस हिरासत से फरार हो गया हैं। मामला मेरठ जिले के मोदी नगर का है। जानकारी के मुताबिक, प्रिया की शादी 12 साल पहले एक युवक से हुई थी। शादी के 2 साल बाद ही दोनों में तलाक हो गया। इसके बाद प्रिया अपनी मासूम बेटी के साथ मोदी नगर में किराए पर रहने लगी और ब्यूटी पार्लर का काम करने लगी। लगभग 5 साल पहले प्रिया की फेसबुक पर अमित गुर्जर से दोस्ती हुई ओर दोनों में धीरे-धीरे प्यार हो गया।
वही, अमित गुर्जर के बुलावे पर वह बच्ची समेत मेरठ कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रहने लगी। करीब 2 साल पहले प्रिया को पता चला कि उसका प्रेमी अमित नहीं बल्कि शमशाद है। इस पर दोनों में विवाद हुआ। 28 मार्च 2020 को प्रिया और उसकी बेटी कशिश संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। 14 जुलाई को चंचल ने दोनों के अपहरण का मुकदमा शमशाद के खिलाफ दर्ज कराया। पुलिस ने शमशाद को हिरासत में लिया तो उसने हत्या कबूल की। पुलिस ने शमशाद के घर के आंगन में दबी दोनों लाशों बरामद कर लिया।
Post a comment
Please do not enter any Spam Link in the Comments box.