दिल्ली। सावन का पावन महीना आज से शुरू हो गया है। यह महीना भगवान शिव को प्रिय होता हैं। इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। आज पहला सोमवार है। सावन महीने के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ उमड़ती हैं।
सभी ज्योतिर्लिंगो में नही शुरू हुआ सावन - सावन का महीना आज से शुरू हो गया है, आज से सिर्फ 5 ज्योतिर्लिंगों के लिए सावन का महीना शुरू हुआ है। बाकी 7 ज्योतिर्लिंगों के लिए 21 जुलाई से सावन का महीना शुरू होगा। देश के उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में पूर्णिमा के बाद नए हिंदी महीने की शुरुआत होती है। इसे पूर्णिमांत महीना कहा जाता है। मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य इसमें शामिल हैं। यहां आज से सावन महीना शुरू हो रहा है। वहीं पश्चिम और दक्षिण भारत में अमावस्या के अगले दिन से नया महीना शुरू होता है। इसे अमांत महीना कहते हैं। इस वजह से हर साल गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत में 15 दिन की देरी से सावन की शुरुआत होती है। इन राज्यों में 7 ज्योतिर्लिंग आते हैं, यहां 21 जुलाई से सावन शुरू होगा।
अमरनाथ गुफा से भव्य आरती का सीधा प्रसारण - अमरनाथ गुफा से भव्य आरती का सीधा प्रसारण 3 अगस्त तक रोजाना डीडी नेशनल पर होगा। आज सुबह 6 बजे से 6:30 बजे तक सीधा प्रसारण हुआ। शाम 5:00 से 5:30 बजे तक भी प्रसारण होगा। श्रावण मास शुरू होने से एक दिन पहले रविवार सुबह अमरनाथ की गुफा में आरती हुई। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के गवर्नर जीसी मुरमू वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे।
Post a comment
Please do not enter any Spam Link in the Comments box.