पड़ोसी से तंग महिला अब अपने परिवार के साथ पलायन को मजबूर है। महिला के परिजनों ने घर पर 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर लगा दिया है। रविवार को पीड़िता ने थाना बाह में फिर पहुंच तहरीर दी। इसके बाद महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की। पुलिस ने महिला को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। लेकिन महिला को न्याय नही मिला जिस कारण महिला पलायन को मजबूर हैं
धनियापुरा गांव की सीमा पत्नी नवल सिंह का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक परिवार उन्हें काफी समय से परेशान कर रहा है। वे लोग उन्हें सरकारी नल से पानी नहीं भरने दे रहे। आरोप है कि मार्च 2020 में उसके पति के साथ मारपीट भी की गई थी। तब से परिवार घर में कैद होने को मजबूर है। सीमा के मुताबिक रविवार को भी उसे पानी भरने से मना कर दिया गया।
पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को फिर आपबीती सुनाई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसी के परिवार को चेतावनी दे दी। इंस्पेक्टर वीआर दीक्षित का कहना है कि मामला मारपीट का है। इसकी जांच की जा रही है। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
Post a comment
Please do not enter any Spam Link in the Comments box.